नियमितीकरण और न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर रसोइया-चौकीदारों ने किया विरोध-प्रदर्शन

0
41

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत कार्यरत रसोइया और चौकीदारों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए कर्मचारियों ने नियमितीकरण,न्यूनतम वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग उठाते हुए विभाग के निदेशक को ज्ञापन सौंपा।

संघ के अध्यक्ष सीताराम धाभाई ने बताया कि इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने मांग की कि रसोईया और चौकीदारों के स्थान पर अन्य सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की जाए। साथ ही न्यायालय के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को 17 हजार 700 रुपए न्यूनतम वेतन देने की मांग भी की गई।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विभाग के निदेशक ललित कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान निदेशक ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी कर्मचारी को सेवा से नहीं हटाया जाएगा तथा अन्य लंबित मांगों पर भी सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से मिले आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here