अवैध देशी पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

0
40

जयपुर। जयपुर शहर में अवैध हथियारों की धरपकड़ और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) ‘ के तहत मुहाना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था।

जयपुर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) ‘ के तहत कार्रवाई करते हुए संदीप वैष्णव (23) निवासी केकड़ी जिला अजमेर हाल मुहाना मंडी जयपुर को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी मुकेश कुमार खारडिया ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी लूट तथा अवैध हथियारों से जुड़े करीब चार मामलों में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ मुहाना थाने मेंआर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से हथियार की खरीद-फरोख्त और संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here