नशे में कार दौड़ाकर तीन लोगों को कुचलने के मामले में चालक समेत दो गिरफ्तार

0
53
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने हिट एंड रन मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए होंडा अमेज कार चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की मध्यरात्रि करीब 12.20 बजे सांगानेर के सांगा सेतु पुलिया के पास कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में विष्णु गोयल (37) और उसकी तीन वर्षीय बेटी सृष्टि की मौके पर मौत हो गई। विष्णु की पत्नी श्वेता और पांच वर्षीय बेटा चिराग घायल हो गए।

इसके बाद आरोपी कार चालक ने तेज रफ्तार में आगे एक्टिवा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। हादसे में आकाश गुर्जर (29) और लक्ष्य बरजानी (22) घायल हुए, जबकि मोटरसाइकिल चालक राजेन्द्र सिंह (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार ने एक अन्य कार को भी टक्कर मारी।

पुलिस ने जांच के बाद संदीप उर्फ सूरज (21), निवासी कन्नौज, उत्तर प्रदेश और इन्द्रजीत सिंह उर्फ गोपी (21), निवासी मथुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी हादसे से पहले पार्टी कर रहे थे और नशे की हालत में कार से निकले थे। साजन नामक आरोपी की तलाश जारी है। मामले में बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here