मारपीट कर एक लाख रुपए छीनने वाले पांच बदमाशों को पकड़ा

0
42
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने 23 जून की रात परवादी से मारपीट कर एक लाख रुपए छीनने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने परिवादी को रोका और बाद में उसे जंगल की तरफ ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि 24 जून को परिवादी राहुल खंडेलवाल (43), निवासी घाट के बालाजी, थाना गलतागेट, जयपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कि 23 जून की रात करीब 12.30 बजे वह अपनी दुकान से घर जा रहा था। इसी दौरान नाहरसिंह बाबा मंदिर, ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोका। दोनों उसे जंगल की ओर ले गए और मारपीट कर एक लाख रुपए छीन लिए।
वही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मीणा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर फरार चल रहे थे। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि मामले में राहुल बैरागी पुत्र जगदीश बैरागी निवासी गढ़ी मोहल्ला, रामगंज मंडी, जिला कोटा, हाल नाहरसिंह बाबा बस्ती, ट्रांसपोर्ट नगर जयपुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे 27 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। उसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी।

पुलिस ने किशन गुर्जर (19), निवासी झरने वाले हनुमानजी, गोवर्धनपुरी, थाना गलतागेट; मुकुल गोयर (24), निवासी पुराना घाट, मच्छी गेट के पास, आगरा रोड; राजू शर्मा (25), निवासी पुराना घाट, आगरा रोड; शिवम प्रजापत (19), निवासी रैगरों का मोहल्ला, निवारू रोड, थाना करधनी; तथा निखिल उर्फ लक्की शर्मा (21), निवासी पुराना घाट, आगरा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। टीम में पुलिसकर्मी सोहन सिंह हेड कांस्टेबल, कैलाश चंद कांस्टेबल, लवकेश कांस्टेबल, रामराज कांस्टेबल और मनोज कुमार कांस्टेबल भी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here