हरियाली अमावस्या पर परकोटा गणेश मंदिर में होगा पंचामृत अभिषेक

0
48
Panchamrit Abhishekh to be performed at the Parkota Ganesh Temple on Hariyali Amavasya.
Panchamrit Abhishekh to be performed at the Parkota Ganesh Temple on Hariyali Amavasya.

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में हरियाली अमावस्या और पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का विशेष पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। महंत पं. अमित शर्मा के सानिध्य में 101 किलो दूध और पंचामृत से अभिषेक होगा। इस दौरान दूध, दही, शहद, गंगाजल, केवड़ा, गुलाब जल और केसर जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।

अभिषेक के बाद गणेश जी को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई जाएगी। गणपति सहस्त्रनामावली से हवन कर 1008 मोदकों की आहुति दी जाएगी। हरियाली अमावस्या के उपलक्ष्य में प्रथम पूज्य की वन विहार झांकी सजाई जाएगी। भगवान को विभिन्न मिष्ठानों के साथ घेवर से बने व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।

मंदिर में गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ होंगे और श्रद्धालुओं को गणेश एवं लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ और सुपारी प्रसाद के रूप में वितरित की जाएगी। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को लहरिया थीम पर सजाया जाएगा। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय भजन गायक भजनों के माध्यम से प्रथम पूज्य गणेश जी का गुणगान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here