अंतरिम जमानत पर बाहर आया बंदी फरार

0
51

जयपुर। लाल कोठी थाना क्षेत्र में अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ एक विचाराधीन बंदी निर्धारित समय पर जेल में आत्मसमर्पण करने नहीं पहुंचा। जिला कारागृह जयपुर के मुख्य प्रहरी हरीश कुमार मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बंदी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार विचाराधीन बंदी पंकज कुमार को अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया था। वर्तमान में वह मुरलीपुरा स्थित सीरियल कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। न्यायालय के निर्देशानुसार उसे अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने पर 10 अगस्त को सुबह 10 बजे सेंट्रल जेल जयपुर में स्वयं उपस्थित होकर आत्मसमर्पण करना था।

निर्धारित समय बीतने के बाद भी बंदी जेल नहीं पहुंचा। जमानत अवधि समाप्त होने के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करने पर जेल प्रशासन ने उसे फरार मानते हुए लालकोठी थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

स्मैक बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 0.56 ग्राम मादक पदार्थ और 15,790 रुपए बरामद

सेज थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्मैक बेचने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 0.56 ग्राम स्मैक और बिक्री से प्राप्त 15,790 रुपए बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार एएनटीएफ मुख्यालय से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकेंद्र कुमार सांसी (22) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सेज में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई डीसीपी जयपुर पश्चिम प्रशांत किरण की निगरानी में की गई। एडीसीपी राजेश गुप्ता और एसीपी बगरू दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक उदय सिंह शेखावत के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को दबोचा।

पुलिस ने आरोपी से बरामद स्मैक और नकदी को जब्त कर लिया है। मामले में अनुसंधान जारी है और पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here