गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान

0
38

जयपुर। निर्माता गौरव वर्मा के नए बैनर अवानिका फिल्म्स ने फर्स फिल्म्स के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ की घोषणा की है। अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की इससे पहले सिर्फ एक बंदा काफी है और एस्पिरेंट्स जैसी चर्चित परियोजनाओं से जुड़े रहे हैं।

‘प्रेम कीटाणु’ की कहानी ऐसे युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें कॉलेज की जिंदगी में न अच्छे अंक मिले, न उम्मीद और न ही प्यार, लेकिन दोस्ती और हार्टब्रेक जरूर मिले। फिल्म आज के युवाओं की जिंदगी, उनकी महत्वाकांक्षाओं, रिश्तों और प्रेम से जुड़े संघर्षों को हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में पेश करेगी।

फिल्म की कहानी में युवा पीढ़ी के अनुभवों के साथ पुरानी पीढ़ी के कॉलेज के दिनों की यादों को भी जोड़ने का प्रयास किया गया है। निर्माताओं के अनुसार फिल्म युवाओं की उम्मीदों और सपनों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने वाली कहानी पेश करेगी।

‘प्रेम कीटाणु’ अवानिका फिल्म्स की पहली फिल्म है। निर्माता गौरव वर्मा ने इस बैनर की स्थापना ऐसी कहानियों को मंच देने के उद्देश्य से की है, जिनमें भावनात्मक सच्चाई के साथ मजबूत सिनेमाघरीय अपील हो।

गौरव वर्मा इससे पहले रेड चिलीज के लिए स्वतंत्र निर्माता के तौर पर ‘डार्लिंग्स’, ‘भक्षक’, ‘जवान’ और ‘बदला’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। इन फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ व्यावसायिक सफलता भी मिली।

अवानिका फिल्म्स की पहली फिल्म के रूप में ‘प्रेम कीटाणु’ के जरिए बैनर नई और विविध कहानियों के साथ मनोरंजन और ताजगी का संतुलन कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here