ढाबे में काम कर रहे दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

0
53

जयपुर। बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और बाल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानव तस्करी यूनिट जयपुर पश्चिम और वैशाली नगर थाना पुलिस ने सोमवार को खातीपुरा रोड स्थित ढाबे पर कार्रवाई कर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए सुपुर्द किया गया।

पुलिस के अनुसार मानव तस्करी यूनिट की महिला कांस्टेबल संगीता को मिली सूचना पर मरूधर विहार, खातीपुरा रोड स्थित हनुमान ढाबे पर दबिश दी गई। यहां दोनों नाबालिगों से काम कराया जा रहा था। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता, एडीसीपी (एसआईयूसीएडब्ल्यू) मनराज मीणा और एसीपी वैशाली नगर अनिल कुमार शर्मा के सुपरविजन में वैशाली नगर थानाधिकारी अरविंद सिंह शेखावत तथा मानव तस्करी यूनिट निरीक्षक रामशरण के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने प्रयास जेएसी सोसाइटी के समन्वयक सईद खान और विशाल सिंह के सहयोग से दोनों बच्चों को बाल कल्याण समिति गांधी नगर के समक्ष पेश किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here