लड़कियों के नाम से फर्जी आईडी बनाकर सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाने वाले दो गिरफ्तार

0
46
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर लड़कियों के नाम से फर्जी वॉट्सऐप बिजनेस और टेलीग्राम आईडी बनाकर लोगों को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में इनमें बड़ी संख्या में अश्लील फोटो-वीडियो और सेक्स चैट मिली हैं।

डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा के अनुसार आरोपी टेलीग्राम के अलग-अलग ग्रुप से लोगों के मोबाइल नंबर जुटाते थे। इसके बाद फर्जी वॉट्सऐप बिजनेस अकाउंट से उनसे सेक्स चैट और न्यूड चैट के जरिए संपर्क किया जाता था। बातचीत आगे बढ़ने पर आरोपियों की ओर से सेक्सटॉर्शन के नाम पर रुपए की मांग की जाती थी।

रकम फर्जी आईडी से उपलब्ध कराए गए स्कैनर पर ली जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश मीणा (18) निवासी कठूमर जिला अलवर हाल तिरंगा भट्टा क्षेत्र और हेमंत सैनी (19) निवासी टोडाभीम जिला करौली हाल इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा के रूप में हुई है।

थाना अधिकारी प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी प्रारंभिक जांच में लड़कियों के नाम से बनाई गई फर्जी सोशल मीडिया आईडी, बड़ी संख्या में न्यूड फोटो-वीडियो, सेक्स चैट और मोबाइल नंबर मिले हैं। पुलिस अब डिजिटल डेटा, सोशल मीडिया अकाउंट और लेनदेन का तकनीकी विश्लेषण कर रही है।

पुलिस जांच से यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को मोबाइल डेटा के विस्तृत विश्लेषण से सेक्सटॉर्शन के अन्य मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here