आजाद में खादी का ग्लैमर: रैंप पर उतरी भारतीय विरासत की आधुनिक तस्वीर

0
41
A modern portrayal of Indian heritage takes to the ramp.
A modern portrayal of Indian heritage takes to the ramp.

जयपुर। सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौड़ ने फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपने नए कलेक्शन ‘आजाद’ की शानदार प्रस्तुति दी। खादी की आजादी की भावना और जयपुर की पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट कला को आधुनिक रेजॉर्ट वियर के साथ जोड़ते हुए प्रस्तुत किया गया यह कलेक्शन फैशन के साथ भारतीय विरासत और शिल्प का खूबसूरत संगम नजर आया।

‘आजाद’ कलेक्शन में खादी की सादगी और जयपुर के ब्लॉक प्रिंट्स में छिपी कहानियों को समकालीन अंदाज में पेश किया गया। डिजाइनर ने पारंपरिक हस्तशिल्प को फ्लूइड रेजॉर्ट सिल्हूट के साथ रीइंटरप्रेट किया। कलेक्शन की खासियत यह रही कि हर परिधान में पारंपरिक शिल्प की झलक के साथ आधुनिक दौर की आजादी और ग्लैमर का एहसास दिखाई दिया।

ग्रैंड फिनाले में टैलेंट बाय रोमी, दिल्ली के टॉप 15 मॉडल्स ने रैंप पर कलेक्शन को प्रस्तुत किया। शो का आयोजन माय ड्रीम टीवी, यूएसए और टी-सीरीज गुलशन कुमार फैशन एंड फिल्म इंस्टीट्यूट के सहयोग से हुआ। फैशन वीक के समापन अवसर पर कीर्ति राठौड़ के कलेक्शन ने दर्शकों का खास ध्यान आकर्षित किया।

‘आजाद’ में खादी को रेजॉर्ट वियर के रूप में एक बिल्कुल नए और ग्लैमरस अंदाज में पेश किया गया। विशेष रूप से हॉल्टर नेक वाली लंबी बीच ड्रेसेज ने दर्शकों को चौंकाया और आकर्षित किया। हाथ से बुने तथा हाथ से प्रिंट किए गए कपड़ों पर प्राकृतिक रंगों से की गई ब्लॉक प्रिंटिंग कलेक्शन का प्रमुख आकर्षण रही। पारंपरिक तकनीक और आधुनिक डिजाइन के इस मेल ने रैंप पर अलग पहचान बनाई।

कलेक्शन में खादी के ‘झोला’ बैग्स ने भी खूब आकर्षित किया और शो के लिए यह ‘चेरी ऑन द केक’ साबित हुए। पारंपरिक भारतीय उपयोगिता वाले इस बैग को फैशन स्टेटमेंट के रूप में प्रस्तुत किया गया।

फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में फैशन और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। कीर्ति राठौड़ का ‘आजाद’ कलेक्शन भारतीय हथकरघा, जयपुर की ब्लॉक प्रिंट परंपरा और आधुनिक रेजॉर्ट फैशन को एक मंच पर लाने वाला सांस्कृतिक अनुभव रहा। कलेक्शन ने यह संदेश भी दिया कि भारतीय पारंपरिक शिल्प अपनी मूल पहचान को बनाए रखते हुए आधुनिक फैशन की जरूरतों के अनुरूप लगातार नए रूप ले सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here