महर्षि अरविंद में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर का आगाज

0
36

जयपुर। महार्षि अरविंद इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट, अंबाबाड़ी में स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर की विधिवत शुरुआत हुई। उद्घाटन समारोह में आईटी एक्सपर्ट प्रोफेसर पवन झा और प्रोफेसर ए.के. शर्मा मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम, नवाचार और उद्यमिता में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा की। प्रोफेसर पवन झा ने कहा कि स्टार्टअप अब सिर्फ रोजगार नहीं, राष्ट्र निर्माण का मंच है।

AI जैसी उभरती तकनीक के रचनात्मक उपयोग से छात्र अपने आइडिया को स्केलेबल और ग्लोबल स्टार्टअप में बदल सकते हैं। प्रोफेसर ए.के. शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलें युवाओं को अनुकूल माहौल दे रही हैं। छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर लोकल समस्याओं के टेक सॉल्यूशन विकसित करने चाहिए। निदेशक डॉ. भारत पराशर ने कहा कि सेंटर छात्रों के विचारों को मंच देगा। पीआरओ डॉ. मयंक शर्मा ने इसे उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली पहल बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here