स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश: 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

0
26

जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों की आड़ में हो रही गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों पर चेकिंग कर गाइडलाइन की पालना नहीं पाए जाने पर 9 युवतियों और 2 युवकों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्तालय की ओर से स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर जारी गाइडलाइन की जानकारी क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों के संचालकों को पहले ही दी गई थी। उन्हें नियमों की पालना करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की पालना नहीं होने की शिकायतों के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

एसीपी मालवीय नगर के निकट सुपरविजन में थाना बजाज नगर और जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने 19 अगस्त को बजाज नगर थाना क्षेत्र स्थित स्पा सेंटरों की महिला कर्मचारियों सहित जांच की। इस दौरान गोपालपुरा मोड़ स्थित ब्लू स्टार थाई स्पा और मुगलई थाई स्पा सेंटर में जारी गाइडलाइन की पालना नहीं मिली। पुलिस ने मौके से 9 महिलाओं और 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों के खिलाफ नियमित चेकिंग और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि क्षेत्र में कहीं भी गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here