गलता तीर्थ से 23 अगस्त को निकलेगी विशाल कावड़ यात्रा

0
30

जयपुर। सावन-भादो के पावन अवसर पर श्री रंगेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से रविवार, 23 अगस्त को गलता तीर्थ से श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर तक 33वीं विशाल कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा स्मृति शेष गिरधारी लाल भार्गव और भंवरलाल शर्मा की स्मृति में आयोजित होगी।
यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गलता तीर्थ के पवित्र कुंड से जल भरकर कावड़ लेकर रवाना होंगे। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बारह भाइयों का चौराहा, नाहरगढ़ रोड स्थित श्री रंगेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी।

इस बार यात्रा में विशाल कन्या कावड़ यात्रा विशेष आकर्षण रहेगी। इसमें बालिकाएं और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कावड़ व कलश लेकर शामिल होंगी। सोमवार, 24 अगस्त को गलता तीर्थ के पवित्र जल से बाबा रंगेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।

समिति के अनुसार कावड़ एवं कलश यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 7891436361 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं। यात्रा का आयोजन श्री रंगेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here