जयपुर पुलिस ने 1 हजार 370 विद्यार्थियों को साइबर ठगी और महिला-बाल सुरक्षा के सिखाए गुर

0
40
Physical Efficiency Test for Rajasthan Police SI recruitment to begin on August 3.
Physical Efficiency Test for Rajasthan Police SI recruitment to begin on August 3.

जयपुर। सांगानेर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में गुरुवार को जयपुर पूर्व पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, बाल अपराध रोकथाम और साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 1370 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षण स्टाफ ने हिस्सा लिया।

कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध अनुसंधान सेल) राजेश कुमार, सांगानेर एसीपी, मालपुरा गेट थानाधिकारी और महिला थाना जयपुर पूर्व की थानाधिकारी मंजू चौधरी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। अधिकारियों ने फिशिंग, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने की जानकारी दी।

विद्यार्थियों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों, अपराध की स्थिति में पुलिस को सूचना देने और साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए स्कूल-कॉलेजों में ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here