माणक चौक थाने में डीसीपी ने सुनी आमजन की शिकायतें

0
49

जयपुर। आमजन की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जयपुर उत्तर पुलिस की ओर से गुरुवार को माणक चौक थाने में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस उपायुक्त करण शर्मा ने परिवादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सहायक पुलिस आयुक्त माणक चौक और थानाधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न परिवादियों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुना और यथासंभव मौके पर ही उनका निस्तारण किया।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जयपुर उत्तर जिले के सभी अधीनस्थ थानों में प्रत्येक गुरुवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर देना और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here