जयपुर में ‘बॉलीवुड ग्लैम सीजन-5’ का पोस्टर लॉन्च: 30 अगस्त को होगा ग्रैंड फिनाले

0
72

जयपुर। पिंकसिटी में ‘सिंह आइकॉन’ के बैनर तले आयोजित होने वाले फैशन शो ‘बॉलीवुड ग्लैम सीजन-5’ के पोस्टर एवं कर्टेन रेजर का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र ने पोस्टर का अनावरण कर आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं।

आयोजकों के अनुसार शो का ग्रैंड फिनाले 30 अगस्त को होटल प्राइम सफारी, जयपुर में होगा। इसमें फैशन एवं मनोरंजन जगत की हस्तियों के साथ शहर की गणमान्य हस्तियां भी शामिल होंगी।

मुख्य आयोजक आदित्य सिंह ने बताया कि उनकी टीम अब तक 28 फैशन शो आयोजित कर चुकी है। ‘सिंह आइकॉन’ का यह पांचवां सीजन है, जिसका उद्देश्य युवा और उभरती प्रतिभाओं को फैशन एवं ग्लैमर इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

को-ऑर्गेनाइजर सुमन चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता को किड्स, मिस, मिसेज और मिस्टर चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

को-ऑर्गेनाइजर बृजेश पाठक ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को ट्रॉफी और मीडिया कवरेज के साथ मनाली ट्रिप का अवसर मिलेगा। चयनित विजेताओं को ऑफिशियल म्यूजिक एल्बम या सॉन्ग प्रोजेक्ट के लिए वर्क एग्रीमेंट भी दिया जाएगा।

पोस्टर लॉन्च एवं कर्टेन रेजर कार्यक्रम में प्रोफेशनल मॉडल सारिका सहित आयोजन टीम और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार ग्रैंड फिनाले के लिए मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here