कैफे में चल रहा था अवैध हुक्का बार: पुलिस ने छापेमारी कर संचालक को दबोचा

0
28

जयपुर। राजधानी में अवैध हुक्का बार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बजाज नगर थाना पुलिस ने कैफे डियोना में दबिश देकर अवैध रूप से हुक्का पिलाने का मामला पकड़ा। पुलिस ने मौके से कैफे संचालक को गिरफ्तार कर 4 हुक्के, 4 चिलम, 4 पाइप, विभिन्न फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि बजाज नगर थानाधिकारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र स्थित कैफे डियोना पर अचानक दबिश दी। जांच के दौरान कैफे में अवैध रूप से हुक्का पिलाया जाना पाया गया।

पुलिस ने मौके से मनोज कुमार (28) निवासी श्रीगंगानगर को गिरफ्तार कर लिया।
इस कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक गिरवर सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार मीना तथा कांस्टेबल महेंद्र कुमार और रामावतार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here