हलवाई कैटरर्स समिति के अध्यक्ष बने हनुमान गुर्जर

0
27

जयपुर। जयपुर हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के वर्ष 2026-28 के अध्यक्ष पद के चुनाव में हनुमान गुर्जर ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी रामेश्वर कसाना को 74 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया।

जीत के बाद हनुमान गुर्जर ने अपनी सफलता का श्रेय समिति के सदस्यों, अपनी टीम और चुनाव में साथ रहे कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समिति के प्रत्येक सदस्य की मेहनत और विश्वास का परिणाम है।

गुर्जर ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह और विश्वास के साथ उनका साथ दिया, उसी भावना से वे कार्यकाल के दौरान समिति के सदस्यों के बीच रहकर काम करेंगे। कार्यकारिणी और सदस्यों से किए गए वादों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समिति उनके लिए परिवार की तरह है और प्रत्येक सदस्य की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कार्यकाल में ऐसे काम किए जाएंगे, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाए। अंत में उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताते हुए सभी के सहयोग से समिति को आगे बढ़ाने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here