‘परिचय’ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को दिखाई नई दिशा

0
42

जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट में एमबीए एवं एमसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 19 अगस्त से आयोजित इंडक्शन कार्यक्रम ‘परिचय’ का समापन हुआ। तीन सप्ताह चले कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने के साथ उच्च शिक्षा, व्यावसायिक जीवन और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना रहा।

कार्यक्रम में तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व, संवाद कौशल, व्यक्तित्व विकास, करियर निर्माण, मानसिक स्वास्थ्य और वित्तीय समझ जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण, विभागीय परिचय, राष्ट्रीय सेवा योजना और छात्र क्लबों से भी जोड़ा गया।

ई-इग्नाइटर्स के तहत उद्यमिता पर विशेष सत्र में विद्यार्थियों को नए विचारों को अवसर में बदलने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं सीओपीई के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुईं। नेत्रदान जागरूकता, कॉरपोरेट संवाद सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों और व्यावहारिक जीवन से जोड़ा गया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और भविष्य के अवसरों के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here