लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी: जन मंच

0
58

जयपुर। नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राजस्थान जन मंच के तत्वावधान में गुरुवार को जयपुर के विभिन्न स्थानों पर मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन को मतदान का महत्व समझाते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई।

राजस्थान जन मंच के महासचिव कमल लोचन ने बताया कि संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर लोगों से संवाद कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। सौम्यता लोचन, राकेश चौधरी, गणेश बैरवा और विजय सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने अभियान में भाग लिया।

जागरूकता अभियान जवाहर सर्किल, अपेक्स सर्किल, पीकॉक गार्डन, जगतपुरा पुलिया और गोपालपुरा बाईपास चौराहे पर आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को लोकतंत्र में मतदान की भूमिका बताते हुए अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक प्रयोग करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here