लूटपाट-तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी आठ माह बाद गिरफ्तार

0
37

जयपुर। शिप्रापथ थाना पुलिस ने मानसरोवर स्थित शिप्रा बैंक्वेट हॉल एवं मैरिज गार्डन में दिनदहाड़े तोड़फोड़, लूटपाट और चोरी के मामले में 8 माह से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी प्रदीप शर्मा (47) निवासी ओधव जिला अहमदाबाद (गुजरात) को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि आरोपी प्रदीप शर्मा के खिलाफ शिप्रापथ थाने में मुकदमा दर्ज था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। जिस पर थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कांस्टेबल छोटू राम की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल मंगलज, प्रभास, जयदेव और नारायण शामिल रहे।

थानाधिकारी हितेश शर्मा के अनुसार परिवादी वरिष्ठ नागरिक सुरेश नरुला ने रिपोर्ट में बताया कि 3 फरवरी 2026 को शाम करीब 5 बजे वह और उनकी पत्नी कामना नरुला आवश्यक कार्य से बस्सी गए हुए थे। इसी दौरान पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि करीब 50-60 लोग जेसीबी लेकर शिप्रा बैंक्वेट हॉल में घुस आए हैं और तोड़फोड़ व लूटपाट कर रहे हैं। सुरेश नरुला ने पुलिस सहायता के लिए 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही आरोपियों ने परिसर में भारी तोड़फोड़ कर उसे मलबे में तब्दील कर दिया।

पुलिस के अनुसार बदमाशों ने परिसर से 20 एसी, 500 कुर्सियां, 350 सोफे, 500 बिस्तर, 300 कैटरिंग टेबल, 80 भगोने, 40 भट्टियां, 10 झूले, दो वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, कटर, कार्यालय के दस्तावेज, 50 लाइट के तार के बंडल, 150 ट्यूबलाइट, 185 बेडशीट, फूल व टेंट हाउस का सामान, 20 सिलेंडर, 100 टीन शेड और लोहे के पाइप सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया या चोरी किया। इसके अलावा 1.50 लाख रुपए नकद भी ले जाने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में तोड़फोड़ में इस्तेमाल जेसीबी का नंबर सामने आया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here