खोले के हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनेगा त्रिदिवसीय गणेश महोत्सव

0
51
Three-day Ganesh Mahotsav to be celebrated with great fanfare at Khole Ke Hanuman Temple.
Three-day Ganesh Mahotsav to be celebrated with great fanfare at Khole Ke Hanuman Temple.

जयपुर। श्री खोले के हनुमान जी मंदिर में हर वर्ष की भांति तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत रविवार को नृत्यगोपाल गणेश जी का सिंजारा पर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को मेहंदी प्रसाद वितरित किया जाएगा।

श्री न र व र आश्रम सेवा समिति के महामंत्री श्री बृजमोहन शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में भगवान श्री नृत्यगोपाल गणेश जी का भव्य पूजनोत्सव मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी के दिन प्रात काल में ही 51 किलो दूध से भगवान श्री गणेश जी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात नवगृह पूजन, मातृका पूजन किया जाएगा। प्रात काल भगवान श्री गणेश जी को 111 किलो लड्डुओं के भोग की मनोहारी झांकी सजाई जाएगी एवं महाआरती का आयोजन होगा।

विघ्नहर्ता गणेश जी के जन्मोत्सव पर नृत्यगोपाल गणेश जी को 11 हजार विभिन्न तरह के मोदकों का प्रसाद चढ़ाया जाएगा, जिनमें 1100 मोदक भगवान श्री गणेश जी की 1008 नामावली से अभिमंत्रित किए जाएंगे।

दूसरे दिन ऋषि पंचमी 15 सितंबर के पावन पर्व पर पंडित श्री राधेलाल चौबे जी वेद विद्यालय में नवीन प्रवेशित वैदिक बटुकों का पवित्र यज्ञोपवीत संस्कार, हेमाद्रि संकल्प, दशविध स्नान, ऋषि तर्पण, गायत्री पूजन, हवन एवं नवीन यज्ञोपवीत धारण कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here