नटखट बाल गोपाल प्रतियोगिता में अस्सी बच्चे लेंगे भाग

0
39

जयपुर। अनबीटेबल ग्रुप की ओर से बहुप्रतीक्षित नटखट बाल गोपाल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 12 सितंबर को शास्त्री नगर स्थित खंडेलवाल सभागार में शाम 5 से 9 बजे तक होगा। प्रतियोगिता में करीब 80 बच्चे भाग लेंगे।

अनबीटेबल ग्रुप के डायरेक्टर, कोरियोग्राफर व एक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से परिचित कराने के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बढ़ावा देना है। इसमें 0 से 9 वर्ष तक के बच्चे अपने माता-पिता के साथ भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता में बच्चे श्रीकृष्ण की बाल्यावस्था की लीलाओं को नृत्य और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से मंचित करेंगे। इससे बच्चों में ईश्वर के प्रति सम्मान व समर्पण की भावना बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।

सक्सेना ने बताया कि प्रतियोगिता को भक्ति और मनोरंजन से जोड़कर रोमांचक स्वरूप दिया गया है। सभी प्रतिभागी बच्चों को सर्टिफिकेट, मोमेंटो, पोस्टर, गिफ्ट वाउचर आदि दिए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में एक टाइटल विनर भी चुना जाएगा, जिसे ‘नटखट बाल गोपाल’ का खिताब दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here