सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का मासिक जन्मोत्सव ‘चौथ पर्व’ आज

0
51

जयपुर। पावन तीर्थ श्री अमरापुर स्थान, जयपुर में प्रेम प्रकाश पंथ के संस्थापक सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का मासिक जन्मोत्सव ‘चौथ पर्व गुरुवार को पूर्ण श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

उत्सव की शुरुआत प्रातः 6 बजे मंगला दर्शन से होगी, जिसमें श्रद्धालु गुरु चरणों में एक पुष्प अर्पित कर मनोकामना मांगेंगे। इसके पश्चात प्रातः 7 से साढ़े 8 बजे तक नित्य नियम, प्रार्थना और संत-महात्माओं द्वारा आचार्य श्री की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

शाम के सत्र में दोपहर 4 से 7 बजे तक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। इसमें महिला मंडल द्वारा चालीसा पाठ व भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही संतों के सानिध्य में संगीतमय ‘ब्रह्मदर्शनी’ का पाठ, ‘सतनाम साक्षी’ महामंत्र का जाप और भव्य आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

इस पावन अवसर पर सतगुरु महाराज जी के समक्ष 56 भोग अर्पित किया जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर व समाधि स्थल को ऋतु पुष्पों से भव्य और आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here