‘हम भारत के लोग’ पुस्तक का विमोचन में इन्द्रेश कुमार ने रखे विचार

0
46
Indresh Kumar shared his views at the launch of the book ‘Hum Bharat Ke Log’.

जयपुर। मालवीय नगर स्थित पाथेय भवन में लेखक याजवेन्द्र यादव की नवप्रकाशित पुस्तक ‘हम भारत के लोग’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय टोली सदस्य इन्द्रेश कुमार ने मुख्य मार्गदर्शक के रूप में संबोधित किया।

इन्द्रेश कुमार ने कहा कि भारत के लोगों की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ें साझा हैं। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस विचार का उल्लेख किया कि भारत के नागरिकों के पूर्वज एक रहे हैं और उनके डीएनए में समानता है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

लेखक याजवेन्द्र यादव ने बताया कि पुस्तक भारत की वर्तमान सीमाओं से आगे अखंड भारत की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को सामने रखती है। पुस्तक में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की 55 वंशावलियों का विवरण दिया गया है। इनमें ऐसे परिवारों का उल्लेख है, जिनके पूर्वज हिंदू थे तथा शुद्धिकरण और घर वापसी के माध्यम से हिंदू धर्म में लौटे लोगों की जानकारी भी शामिल है।

वैचारिक सत्र में धर्म जागरण समन्वय के अखिल भारतीय विधि प्रमुख रामप्रसाद, सरदार जसबीर सिंह और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर ने विचार रखे। पुस्तक की प्रस्तावना इंदु शेखर ने प्रस्तुत की।

पुस्तक का विमोचन इन्द्रेश कुमार, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, रामप्रसाद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति के प्रताप भानु, अमर सिंह, दिवेश बंसल और राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अबू बकर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। मुमल राजवी, दिलबाग सिंह, डॉ. अमित झालानी और सरोज खान ने अतिथियों का सम्मान किया। समापन सामूहिक वंदे मातरम् के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here