गणेश मित्र मंडल ने मनाया 29वां गणपति महोत्सव

0
50
Ganesh Mitra Mandal celebrated 29th Ganpati Mahotsav
Ganesh Mitra Mandal celebrated 29th Ganpati Mahotsav

जयपुर। सांगानेरी गेट स्थित गणेश चौक पर श्री गणेश मित्र मंडल संस्थान जयपुर की ओर से 29वां गणपति महोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। गणेशजी महाराज के दरबार को आकर्षक फूल बंगला झांकी से सजाया गया। संत-महंतों के सानिध्य में 1100 लड्डुओं का महाभोग लगाया गया और 1100 दीपकों से भगवान गणेश की महाआरती की गई।

महोत्सव के दौरान भजन संध्या का आयोजन भी हुआ। दिल्ली, हरियाणा और जयपुर से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। आयोजन में श्रद्धालुओं को मिल्क रोज पिलाया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

मंडल परिवार के अध्यक्ष राजकुमार पलडिया ने बताया कि गणपति महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान मंडल के राजेंद्र कुमार लोदीका, बाबूलाल जांगिड़, मनीष अग्रवाल, दुर्गालाल नागर, किशन साहू, रमेश सोनी, विकास कोठारी, तुलसी महाराज, प्रेमकांत, कानाराम गुर्जर, महेश परेवा सहित मंडल परिवार के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here