मरुधरा के मोती संगीतमय संध्या जवाहर कला केंद्र में संपन्न : जयपुर की मशहूर गायिका तृप्ति भगत का सम्मान

0
49

जयपुर। पुष्पवीर संगीत संस्थान की ओर से जयपुर के जवाहर कला केंद्र में एक भव्य संगीतमय संध्या “मरुधरा के मोती” का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। संस्थान की और से संस्कार चैनल पर भक्ति रस घोलने वाली जयपुर की मशहूर गायिका तृप्ति भगत का सम्मान किया गया। सम्मान की कड़ी में सबसे पहले वीणा ओझा ने तिलक लगा के श्रीफल दिया।

संस्था के अध्यक्ष राज ख़ज़ांची व सचिव राजीव मित्तल ने पगड़ी मोंमेटो व सम्मान राशि भेंट की। इस संगीतमय संध्या में जयपुर की मशहूर गायिका तृप्ति भगत, पूनम मोदी, जवाहर जोशी, सुरेश मदान, डॉक्टर हिमांशु दाधीच, डॉक्टर सुधीर शर्मा, डॉक्टर प्रवीण चतुर्वेदी, कुमार महेश, राजेंद्र पड़िहार, विशाल आचार्य एवं नीरज स्वामी आदि के बेहतरीन गीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम के अतिथि के रूप में बीकानेर के मुकेश भाटिया, धर्मेंद्र सिंह बीका, शायर क़ासिम बीकानेरी, राधेश्याम ओझा सहित अनेक शख़्सियतें मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here