दुकान में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक

0
33
Young man commits suicide by hanging himself in hotel
Young man commits suicide by hanging himself in hotel

जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव दुकान में फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रोशन (35) के रूप में हुई है। वह दूध डेयरी और कपड़े की दुकान चलाता था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बगरू राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here