खदान में गहरी खाई में गिरी पोकलेन मशीन हादसे में ऑपरेटर की मौत

0
37

जयपुर। दौलतपुरा थाना इलाके के खोरा श्यामदास में पत्थर की खदान में पोकलेन मशीन फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में मशीन पर सवार ऑपरेटर की मौत हो गई। थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि जगदंबा क्रेशर की खदान में एलएनटी/पोकलेन मशीन से काम चल रहा था। इसी दौरान मशीन अचानक फिसल गई और गहरी खाई में जा गिरी।

मशीन चला रहे चेतलाल पंडित (30) भी नीचे गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक झारखंड के हजारीबाग जिले के काल्हाबाद का निवासी था और पिछले करीब 8 से 10 साल से पोकलेन मशीन चलाने का काम कर रहा था।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि पुलिस खोरा श्यामदास की संबंधित खदान में खनन की वैधता, अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। इस हादसे के वास्तविक कारण और खदान में सुरक्षा नियमों की स्थिति की जांच संबंधित विभाग द्वारा किया जाना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here