श्री भन्दे बालाजी धाम की 41वीं पदयात्रा: 4100 श्रद्धालुओं ने एक स्वर में किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ

0
42

जयपुर। श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के तत्वावधान में संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में श्री भन्दे बालाजी महाराज की 41वीं पैदल यात्रा धूमधाम से सम्पन्न हुई। हजारों श्रद्धालु हाथों में ध्वज लेकर जयकारों और श्रीराम नाम का जाप करते हुए श्री भन्दे बालाजी धाम पहुंचे। धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने ध्वज अर्पण कर बालाजी महाराज के दर्शन किए और सुख-शांति एवं मंगल की कामना की।

श्री भन्दे बालाजी धाम पहुंचने पर उगरियावास ग्रामवासियों की ओर से पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा और जयकारों के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। पूरे यात्रा मार्ग में हाथों में लहराते ध्वज और गूंजते जयकारे आकर्षण का केन्द्र रहे।

धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने अखण्ड सिद्ध धुणी पर अपने हाथों से ध्वज लगाए। इसके बाद 4100 भक्तों ने एक साथ एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से पूरा धाम भक्तिमय हो उठा और वातावरण में श्रीराम तथा हनुमान जी के जयकारे गूंजते रहे।

श्री भन्दे बालाजी धाम में श्री हनुमान चालीसा हवन भी किया गया। यज्ञ आचार्य नरेंद्र आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं से हवन कुंड में आहुतियां अर्पित करवाई। आयोजन के दौरान सवा करोड़ राम नाम जाप से अभिमंत्रित श्रीराम रक्षा सूत्र भी श्रद्धालुओं को वितरित किए गए।आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सहयोगियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान श्याम सुंदर, मौसम, रामस्वरूप यादव, सरदार राजन सिंह, महेंद्र बड़ीवाल, महेश मारोठिया, हीरालाल मामोडिया, कल्याण मल कुमावत, कैलाश खोरानिया, रामनिवास कारगवाल, मंगल चंद कुमावत, ओम प्रकाश मोरवाल, बिरदी चंद दम्बीवाल, सुरेंद्र कुमावत, लाला राम चौधरी, सीताराम जाखड़, पंकज शर्मा, मनोज पांडे, विक्रम सिंह, महेश बम्ब, राधेश्याम बैराठी, हनुमान किरोड़ीवाल, बाबूलाल किरोड़ीवाल, प्रेम चंद कुमावत, दाना राम गुर्जर, भगवान सहाय मीणा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here