जयपुर। जयपुर में आयोजित 2nd एनकेएफ राजस्थान कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों ने काटा एवं कुमिते वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एनकेएफ राजस्थान के महासचिव हर्ष हडाला ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनकेएफ भारत के महासचिव मनोज कुमार रहे। मुख्य संरक्षक महेश हडाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस प्रतियोगिता के दौरान विवेक रूनीवाल, बबलू, चेतन मीणा, अभिषेक शॉ, मयंक झा, सिमरन हडाला, कुनिका हडाला, तमन्ना कुमावत, अनिकेत शर्मा और नमन प्रीत सिंह ने रेफरी के रूप में सेवाएं दीं।
इस समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।



















