मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार: स्कूटी और लूटा मोबाइल बरामद

0
50

जयपुर। विधाधर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए राहगीरों से मोबाइल छीनकर उन्हें सस्ते दामों में बेच देता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि विधाधर नगर थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात करने वाले एक शातिर आरोपी सुमित स्वामी (22) निवासी शास्त्री नगर जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल छीनता था और बाद में मोबाइल को औने-पौने दाम में बेच देता था। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी और स्नैचिंग की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here