जेएनयू कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार

0
49

जयपुर। खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें और पांच पानी की मोटरें बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात करता था।

पुलिस के मुताबिक इंद्रा नगर निवासी शंकर लाल मीणा ने जेएनयू कॉलेज के बाहर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आबिद उर्फ मोनू उर्फ कैम्पा (25) निवासी चौपड़ा की ढाणी, खोह नागोरियान को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी की बाइक के अलावा बिना नंबर की एक बाइक, आरजे 14 एचके 0824 नंबर की दूसरी बाइक और पांच पानी की मोटरें बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी और नकबजनी के छह मामले पहले से दर्ज हैं। अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here