140 किलो कीट-संक्रमित बादाम नष्ट कर किया 690 किलो घी सीज

0
45

जयपुर। शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा टीम ने जयपुर प्रथम में कार्रवाई करते हुए 140 किलो कीट-संक्रमित बादाम नष्ट करवाए और 690 किलो घी सीज किया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण अविचल चतुर्वेदी तथा सीएमएचओ प्रथम डॉ. रवि शेखावत के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा टीम ने वीकेआई के कृष्णा विहार स्थित अनस्त्या फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में कीट-संक्रमित बादाम नष्ट करवाकर नमूना लिया। श्रेयास ग्लोबल इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से डेयरी बेस्ट एवं वर्सेटाइल ब्रांड के घी के नमूने लिए गए तथा 690 किलो डेयरी बेस्ट घी सीज किया गया।

इसी तरह कृष्णा विहार स्थित पायनियर बिजनेस सॉल्यूशन से काजू टुकड़ी व मसालों के नमूने लेकर सुधार नोटिस जारी किया गया। बजाज नगर स्थित मिलन स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट से मावा व घी से बनी मिठाइयों के चार नमूने लिए गए और कमियां मिलने पर नोटिस दिया गया। टीम ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here