स्वामी सर्वानंद महाराज के जन्मोत्सव पर 130 कन्याओं का पूजन

0
51
Worship of 130 young girls on the occasion of Swami Sarvanand Maharaj’s birth anniversary
Worship of 130 young girls on the occasion of Swami Sarvanand Maharaj’s birth anniversary

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान में सतगुरु स्वामी सर्वानंद महाराज के 130वें जन्मोत्सव के चतुर्थ दिवस पर 130 कन्याओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया। संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं ने कन्याओं को उपहार भेंट किए। संतों ने बेटियों के सम्मान, समानता और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

पंच दिवसीय जन्मोत्सव के दौरान ग्रंथ एवं गीता पाठ, हवन-यज्ञ, संत भंडारा, बटुक ब्राह्मण भोज, भजन-कीर्तन और गौसेवा सहित विभिन्न आयोजन हुए। शनिवार, 24 अक्टूबर को जन्मोत्सव का समापन होगा। इस अवसर पर 56 भोग की झांकी, 130 दीपों का प्रज्वलन, महाप्रसादी और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here