अतिशय क्षेत्र पदमपुरा का वार्षिकोत्सव रविवार को

0
57

जयपुर। दिगंबर जैन धर्मावलंबियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा का वार्षिक मेला (वार्षिकोत्सव) रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व 24 अक्टूबर को शाम को महाआरती के बाद भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर मुनि मार्दव नन्दी महाराज के सान्निध्य में कई धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं मानद मंत्री एडवोकेट हेमन्त सोगानी के नेतृत्व में रविवार को प्रात: 7 बजे भूगर्भ से प्रकटित मूल नायक भगवान पदमप्रभू की प्रतिमा के मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किए जाएंगे। मेला संयोजक जितेन्द्र मोहन जैन ने बताया कि प्रात: 8.30 बजे भगवान पदमप्रभू की विशाल खडगासन प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक होगा।

अध्यक्ष एडवोकेट सुधीर जैन एवं महामंत्री एडवोकेट हेमंत सोगानी ने बताया कि प्रात: 11.15 बजे से प्रतिष्ठाचार्य अनिल कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में संगीतमय पद्मप्रभ विधान होगा। दोपहर में 3.15 बजे रथ यात्रा निकलेगी। शाम 4.15 बजे जयकारों के बीच श्रीजी का कलशाभिषेक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here