तीस लाख की नकबजनी करने वाला परिवार का चालक निकला आरोपी

0
49

जयपुर। मानसरोवर स्थित द्वारका अपार्टमेंट के फ्लैट से करीब 30 लाख रुपए के आभूषण चोरी होने के मामले का शिप्रापथ थाना पुलिस ने चोरी के आरोप में पीड़ित परिवार के चालक शुभम सैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कर्ज चुकाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि परिवादी गुरमीत सिंह, निवासी सगरिया, हनुमानगढ़ ने दर्ज कराई थी कि मानसरोवर स्थित द्वारका अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर आई-302 से उनकी पत्नी और माता-पिता के कीमती आभूषण सहित अन्य सामान चोरी हो गया। परिवादी अक्सर बाहर रहते थे और फ्लैट की अतिरिक्त चाबी मालवीय नगर स्थित उनके रिश्तेदार के फ्लैट पर रखी जाती थी।

इस मामले की जांच के लिए शिप्रापथ थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर शुभम सैन को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी परिवादी के यहां चालक का काम करता था। इस कारण उसे फ्लैट और वहां रखे कीमती सामान के बारे में जानकारी थी। पूछताछ में कर्ज चुकाने के लिए चोरी की योजना बनाने की बात सामने आई।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आठ सोने की चूड़ियां, एक सोने की चेन, दो हार सेट, एक पायल सेट, आठ ईयर रिंग, दो अंगूठियां और छह चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here