जयपुर। ओनारिका एंटरटेनमेंट की ओर से होटल ग्रैंड सफारी में करवा चौथ के अवसर पर रंगारंग समारोह आयोजित किया गया। इसमें ओनारिका क्वीन्स क्लब की सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में नृत्य प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों, लकी ड्रॉ, पुरस्कार वितरण और क्राउन सेरेमनी ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में कविता आडवाणी को करवाचौथ क्वीन का खिताब दिया गया।
ओनारिका क्वीन्स क्लब की संस्थापक ओनारिका श्री ने बताया कि समारोह का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और आपसी मेलजोल के लिए मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं को सम्मान देने और उन्हें अपनी खुशियां खुलकर मनाने के अवसर प्रदान करने के लिए प्रयासरत है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबा एसकेजे के संस्थापक मधुसूदन और पीयूष सोनी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। ओरिफ्लेम की निदेशक आरती बड़ौदिया का विशेष सहयोग रहा। डॉ. अर्चना पुरोहित, हर्ष कौशिक, मंजीत अरोड़ा, मीनाक्षी राठौर, सेलिब्रिटी अतिथि राज सिंहगौदिया, पक्की बाईली की संस्थापक सोनू अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों ने भी शिरकत की। आयोजन में सुषमा और विद्या ने चेन प्रायोजक के रूप में सहयोग किया।
समारोह में लकी ड्रॉ के विजेताओं हेमा, भानु और अनीता को पुरस्कार दिए गए। नए सदस्यों की क्राउन सेरेमनी में महिलाओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों के साथ स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई।
क्लब की अध्यक्ष मोना अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी मित्रता व सहयोग बढ़ाने का अवसर देते हैं। डॉ. अर्चना पुरोहित, रश्मि, स्वाति, मंजू, सीमा, उपाध्यक्ष निधि और संरक्षक लता ने भी महिलाओं के आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के संचालन में एंकर करन ने भूमिका निभाई, जबकि बाबूलाल शर्मा ने फोटोग्राफी के माध्यम से यादगार पलों को संजोया। क्लब की प्रबंधन टीम और सदस्यों के सहयोग से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

















