स्तरीय जयपुर बालिका कबड्डी लीग में झोटवाड़ा विजेता

0
49

जयपुर। राजस्थान सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के तहत चौगान स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जयपुर बालिका कबड्डी लीग में झोटवाड़ा की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि चाकसू की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कक्षा 10वीं से 12वीं तक की छात्राओं ने दमखम, खेल कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विजेता झोटवाड़ा और उपविजेता चाकसू की टीमों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को कबड्डी की पोशाक वितरित की गई, जबकि फाइनल में पहुंची दोनों टीमों को मेट शूज दिए गए। खिलाड़ियों के लिए नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई।

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत आयोजित इस लीग का उद्देश्य बालिकाओं को प्रतियोगी खेलों के लिए मंच उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को निखारना और कबड्डी के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक बाबूलाल मीना, जिला खेल अधिकारी मानसिंह और कबड्डी कोच शशि शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here