पुलिस मुख्यालय के पास सड़क किनारे खड़ी दो कारों में लगी आग

0
50

जयपुर। राजधानी में पुलिस मुख्यालय के पास नेहरू पैलेस इलाके में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी दो कारों में आग लगने से हड़कंप मच गया। गाड़ियों से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ज्योतिनगर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों कारों को काफी नुकसान पहुंचा।

ज्योतिनगर थानाधिकारी गुंजन वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह नेहरू पैलेस इलाके में सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दमकल को बुलाया। आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों ने वहां खड़ी अन्य गाड़ियों को आनन-फानन में हटाया और अपने वाहनों को बचाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर आग बुझाई। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस के अनुसार आग लगने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here