प्रेम संबंधों का विरोध किया तो पत्नी और प्रेमी ने पति को किया चाकू से लहूलुहान

0
59

जयपुर। राजधानी में पत्नी और उसके प्रेमी पर पति के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर घर में घुसकर उस पर हमला किया। पत्नी ने उसके हाथ पकड़कर शरीर पर कई जगह दांतों से काटा, जबकि प्रेमी ने धारदार चाकू से चेहरे, हाथ, हथेली और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। घटना के बाद पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एएसआई मुरारी लाल ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 23 अक्टूबर की सुबह करीब 6.30 बजे उसने पत्नी और उसके प्रेमी को बड़ी चौपड़ पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। इस पर उसने दोनों के संबंधों का विरोध किया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी प्रसारित किया।

पीड़ित के अनुसार,उसी दिन रात करीब 8.30 बजे पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर पहुंची और दोनों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि पत्नी ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और शरीर पर कई जगह दांतों से काटकर जख्मी कर दिया।

वहीं प्रेमी ने धारदार चाकू से चेहरे, हाथ, हथेली सहित शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। पीड़ित के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर पत्नी और उसका प्रेमी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here