आकाशवाणी के पास खड़ी कार में लगी आग

0
122

जयपुर। विधायकपुरी थाना क्षेत्र में आकाशवाणी के पास सोमवार को सड़क किनारे खड़ी हुंडई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। गाड़ी से ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास खड़े अन्य वाहनों के भी चपेट में आने का खतरा पैदा हो गया था।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस भी मौके पर पहुंची। कार में आग लगने से इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। विधायकपुरी थाना पुलिस आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here