चांदपोल हनुमान मंदिर में 24 घंटे होंगे बालाजी के दर्शन

0
38

जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित श्री चांदपोल हनुमान जी मंदिर में 7 नवंबर को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को लगातार 24 घंटे बालाजी महाराज के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। मंदिर के पट शनिवार, 7 नवंबर की रात्रि 12 बजे से रविवार, 8 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे।

मंदिर के पुजारी मनोज पारीक ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर में 24 घंटे दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान श्रद्धालु किसी भी समय मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने शहरवासियों और समस्त भक्तजनों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर दर्शन करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here