कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
23

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जयपुर नगर चतुर्थ टीम ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जयपुर के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी पर परिवादी की फर्म में कार्यरत कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं कराने के मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

एसीबी के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म में कार्यरत कर्मचारियों का पीएफ जमा नहीं करवाने के संबंध में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं करने और बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के बाद एसीबी ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। इसमें आरोपी की ओर से एक लाख रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बुधवार को आरोपी ने परिवादी की फर्म के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की मौजूदगी में सह-परिवादी से मांग के अनुसार एक लाख रुपए प्राप्त किए।

इसी दौरान एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अनुसार दस प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here