श्रीकृष्ण पर कथित बयान से यादव समाज आहत:जयपुर में एसीपी को सौंपा परिवाद

0
17

जयपुर। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथित टिप्पणी को लेकर यादव समाज में नाराजगी है। इस मामले में शनिवार को अखिल भारतीय यादव महासभा की बैठक आयोजित हुई। इसमें समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी आपत्ति लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से दर्ज कराने का निर्णय लिया।

वहीं इस बैठक में तय किया गया कि देशभर में समाज के प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही कानूनी प्रक्रिया के तहत शिकायत दर्ज कराकर मामले की निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इसी क्रम में जयपुर में राजस्थान यादव महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली नगर एसीपी अनिल शर्मा से मिले और फिर उन्हे परिवाद सौंपा। इसमें कथित बयान की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई।

महेंद्र यादव ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य किसी व्यक्ति या समुदाय के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति यादव समाज की आस्था, श्रद्धा और भावनाओं को लोकतांत्रिक तरीके से अभिव्यक्त करना है। उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक एकता, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

राजस्थान युवा यादव महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के प्रति यादव समाज की अटूट आस्था और सामाजिक सम्मान से जुड़ा यह विषय समाज की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। समाज के युवा एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

इस दौरान एडवोकेट महेंद्र सिंह यादव, रतन यादव, विनोद यादव, कुलदीप यादव, जुगल यादव, लालचंद यादव, मोहन यादव, चित्रकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल यादव, रामधन यादव, राकेश खंडेलवाल और मधुसूदन शर्मा सहित समाज के अनेक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here