जयपुर हेरिटेज फोटो व पेंटिंग एग्जीबिशन उमड़े कला प्रेमी

0
27
Art enthusiasts flock to Jaipur Heritage Photo and Painting Exhibition
Art enthusiasts flock to Jaipur Heritage Photo and Painting Exhibition

जयपुर। जयपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ओर जयपुर 300 होने पर राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो व पेंटिंग एग्जीबिशन का पांचवा सीजन रविवार को आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में मंगलवार को शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, आर ए एस सोविला माथुर, गलतापीठाधीश्वर अनन्त विभूषित स्वामी सम्पतकुमार अवधेशाचार्य महाराज, राघवेन्द्रचार्य, विनीत जैन,अनूप श्रीवास्तव ने भी एग्जीबिशन में शिरकत की।ओर सभी आर्टिस्ट के आर्ट की तारीफ की।डायरेक्टर संजय कुमावत, क्यूरेटर अदिति अग्रवाल, सोनू, श्रुति,मोहित ने सभी अतिथि का स्वागत किया। एग्जीबिशन में 100 से अधिक फोटोग्राफर ओर आर्टिस्ट ने भाग लिया।

जयपुर के 300 साल होने पर जयपुर स्थापना दिवस पर बुधवार को जयपुर का सेलिब्रेशन किया जायेगा। बच्चो के साथ केक कटिंग कर सेलिब्रेशन किया जायेगा। पूर्व महाराजा भवानी सिंह की पुरानी तस्वीरें देखी। जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू हुई यह प्रदर्शनी शहर के इतिहास, संस्कृति और हेरिटेज को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

जयपुर 300 साल के सेलिब्रेशन में 2026 से 2027 पूरे साल कला संस्कृति सभी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इस प्रदर्शनी में शहरवासी पुराने और नए जयपुर की तस्वीरों को निहार सकेंगे। तस्वीरों में जयपुर के हेरिटेज मॉन्यूमेंट, वॉल सिटी, मंदिर, फेस्टिवल, शहर की पुरानी गलियों के साथ ही कल्चर की बेहद खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलेगी।

फेस्टिवल की संरक्षक रेणुका कुमावत ने बताया कि जयपुर स्थापना दिवस पर जयपुर के कल्चर को सभी तक पहुंचाना और दिखाना ही इस एग्जीबिशन का उद्देश्य है। जयपुर की खूबसूरत सुंदर तस्वीरों के जरिए दिखाया जाए और यहां के पर्यटन को प्रमोट किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here