जयपुर में शुरू हुई रोबोटिक-असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी: अब आधुनिक तकनीक से होगा घुटनों का इलाज

0
24

जयपुर। जयपुर में हड्डियों और जोड़ों के उपचार को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स ने रोबोटिक-असिस्टेड नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की सुविधा शुरू की है। इस नई सुविधा का उद्घाटन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) जयपुर में किया गया। इससे जयपुर सहित राजस्थान के मरीजों को घुटना प्रत्यारोपण की उन्नत तकनीक का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

अपोलो हॉस्पिटल्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संगीता रेड्डी ने कहा कि रोबोटिक तकनीक सर्जरी के दौरान आसपास के ऊतकों को अनावश्यक नुकसान से बचाने और प्रक्रिया में सटीकता बढ़ाने में मदद करती है। इससे रक्तस्राव कम होने, शुरुआती दिनों में मरीज की गतिविधियों में सुधार और तेजी से रिकवरी में सहायता मिल सकती है।

डॉ. संगीता रेड्डी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का भविष्य आधुनिक तकनीक को देश के हर कोने तक पहुंचाने में है। उन्नत सर्जिकल सुविधाएं केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इस पहल से मरीजों को इलाज के बेहतर विकल्पों की जानकारी और निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

अपोलो स्पेक्ट्रा के सीनियर रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. मुजाहिद सलीम ने बताया कि करीब 38 वर्षों के अनुभव के साथ उनका मानना है कि रोबोटिक सिस्टम सर्जन की योजना और ऑपरेशन के दौरान सटीकता बढ़ाने में सहायक है। हालांकि, सर्जरी से जुड़े अंतिम निर्णय सर्जन ही लेते हैं और पूरी प्रक्रिया उनके मार्गदर्शन में होती है।

वहीं अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर रुपिंदर कौर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को केवल सर्जरी की सुविधा देना नहीं है, बल्कि परामर्श, बिना सर्जरी वाले रीजनरेटिव उपचार और ऑपरेशन के बाद व्यवस्थित पुनर्वास सहित संपूर्ण देखभाल उपलब्ध कराना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here