पुनर्वास और मुआवजे के बिना लोगों के आशियाने उजाड़ रही भाजपा सरकार: खाचरियावास

0
25
Clash between police and transport officials over Chauth collection
Clash between police and transport officials over Chauth collection

जयपुर। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने न्यू सांगानेर रोड पर जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से की जा रही तोड़फोड़ को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जयपुर स्थापना दिवस पर एक तरफ सरकार जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ कई दशकों से बसे लोगों के मकान और दुकानें बिना पुनर्वास और मुआवजे के बुलडोजर से तोड़कर उन्हें उजाड़ा जा रहा है।

खाचरियावास ने कहा कि पुनर्वास और मुआवजे के बिना इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह गैरकानूनी है। न्यू सांगानेर रोड पर कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों को दुकान के बदले दुकान और मकान के बदले मकान दिया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इसी सड़क पर मेट्रो परियोजना और सड़क चौड़ीकरण के दौरान प्रभावित लोगों को पहले पुनर्वास और मुआवजे के तहत दुकानें और मकान दिए गए थे, उसके बाद तोड़फोड़ की गई थी।

उन्होंने झोटवाड़ा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सड़क चौड़ीकरण से पहले 735 दुकानदारों को लोहा मंडी में दुकानें और मकान उपलब्ध कराए गए थे। खाचरियावास के अनुसार, कांग्रेस सरकार के समय पुनर्वास और मुआवजे से संबंधित कानून बनाया गया था, इसके बावजूद भाजपा सरकार प्रभावित लोगों को राहत देने के बजाय तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here