श्री विष्णु गायत्री महायज्ञ रविवार को होगा: दिसंबर के मुख्य आयोजन की तैयारियां तेज

0
26

जयपुर। मुरलीपुरा में आगामी 25, 26 और 27 दिसंबर को आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं युवा चेतना शिविर की तैयारियों के उपलक्ष्य में रविवारको ‘श्री विष्णु गायत्री महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक अनुष्ठान विजयबाड़ी पथ नंबर 7 स्थित श्री भौमिया जी महाराज मंदिर में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं वार्ड-15 के पार्षद विक्रम सिंह रुंडल ने बताया कि पवित्र कार्तिक माह में होने वाले इस महायज्ञ में सभी श्रद्धालु निशुल्क शामिल हो सकते हैं। भक्तों को अपने साथ किसी भी प्रकार की पूजन सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान यज्ञ के साथ-साथ श्रद्धालुओं के जन्मदिन और विवाह दिवस जैसे संस्कार भी संपन्न कराए जाएंगे।

श्री भौमिया जी महाराज सेवा समिति और बड़ पीपली बालाजी धाम, झोटवाड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के संयुक्त तत्वावधान में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। गायत्री परिवार, राजस्थान के मार्गदर्शन में होने वाले इस यज्ञ को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी से संबद्ध मुरलीपुरा चेतना केन्द्र के विद्वानों की टोली संपन्न कराएगी, जिसमें श्रद्धालु आहुतियां देकर सुख-समृद्धि व लोककल्याण की कामना करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here