जयपुर। महा गणपति मूवीज़ की प्रस्तुति मलयालम फिल्म ‘गुरुवायूर अरंगेट्टम’ का टाइटल लुक पोस्टर जारी कर दिया गया है। गुरुवायूर मंदिर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म प्रेम और भक्ति के भावों को दर्शाएगी। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी अभिनेता एवं निर्माता उन्नी मुकुंदन के स्वामित्व वाली कंपनी उन्नी मुकुंदन फिल्म्स (यूएमएफ) संभालेगी।
राजीव कृष्णा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा है। इसकी कहानी भगवान गुरुवायूरप्पन की दिव्य उपस्थिति और आध्यात्मिक महत्व के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म की पटकथा विनोद गुरुवायूर ने लिखी है, जबकि सुरेश बाबू आर इसके निर्माता हैं।
टाइटल लुक पोस्टर जारी होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। मलयालम सिनेमा में भक्ति और आध्यात्मिक पृष्ठभूमि पर आधारित रोमांटिक कहानियों के बीच यह फिल्म अपनी अलग कहानी और प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आने की तैयारी में है।
फिल्म की कलाकारों की सूची, रिलीज की तारीख और अन्य जानकारियों का खुलासा निर्माता जल्द करेंगे।

















